चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी,रेस्टोरेंट यात्रियों से नहीं वसूल पाएंगे सर्विस चार्ज

आज प्रदेश सीएम धामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायज़ा करने पहुंचे हैं वहीँ इस बार कई अहम् सुविधाए भी श्रद्धालुओं के लिए दी जाएंगीं जिसमें इस बार रेस्टोरेंटों में सर्विस चार्ज वसूलने पर पूरी तरह रोक लगाईं गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए स्कूल-कॉलेजों में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। वाहनों की संख्या बढ़ने पर ऋषिकेश-हरिद्वार में वाहनों को रोक दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की बैठक में इस बात के निर्देश पारित कर दिए हैं।
चारधाम यात्रा रूट के सभी नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा स्थित कक्ष में बैठक की। बैठक में यात्रियों के ठहराव, पार्किंग, शौचालय  की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट संचालक जीएसटी बिल के साथ लेते है। ऐसे में सर्विस चार्ज देना कोई जरूरी नहीं है।

मंत्री ने स्वच्छता, दवा छिड़काव, पार्किंग, रैन बसेरों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 मई से साफ़ सफाई शुरू-सभी निकायों में प्रतिदिन तीन चरणों मे सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई यात्री अपने प्रदेश जाकर यह न कह सके कि उत्तराखंड से बीमार होकर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *