आज दिल्ली की एक विशेष कोर्ट में आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी पाया गया था जिसके बाद आज बुधवार को जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को कुछ देर में सजा क्या होगी इसपर फैसला आएगा। आज विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने यासीन को 19 मई को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत सभी आरोपों का मुख्या दोषी करार दिया है। यासीन मलिक के केस की सुनवाई के चलते पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
यासीन मलिक को कोर्ट लाया गया है। किसी भी समय सजा का एलान हो सकता है। कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोर्ट में किसी के भी आने-जान पर रोक लगा दी गई है। कश्मीर में यासीन मलिक के घर के बाहर नारेबाजी की भी सूचना है। सुरक्षाबल संयम बरतते हुए यासीन के समर्थकों और अराजकतत्वों पर पूरी जांच में हैं।
लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान में बैठे संस्थापक हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ भी दायर किया गया था, जिन्हें मामले में भगोड़ा घोषित कहा गया था।

