तीन पाकिस्तानियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

आज कश्मीर संभाग के जिला बारामुला में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी दहशतगर्दों को मार गिराया है। इसके साथ ही एक पुलिसकर्मी शहीद होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस को आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

आतंकी हमले की मंशा –
आपको बतादें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और 52 आरआर के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों ने सतर्कता बरतते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि तीनों आतंकी गुलमर्ग में तीन-चार महीनों से एक्टिव थे और किसी बड़े हमले की फिराक थी। 

मंगलवार शाम भी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें तीन नागरिक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *