गुजरात में शराबबंदी हुई जिसके बाद भी जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां के बोतड़ जिले में अब तक 28 मौतें होने की खबर है। वहीं दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने 28 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, 600 लीटर जहरीली शराब को 40 हजार रुपये में सेल किया है। बेचा गया।
पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है, इन लोगों ने ही जहरीली शराब बेची। वहीं इतनी बड़ी संख्या में मौतों के सरकार भी सख्त हो गई है। घटना के बाद गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने हाईलेवल बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले एक मृतक की पत्नी ने कहा था कि उसके पति की तबियत रविवार रात को नकली शराब पीने के बाद ही बिगड़नी शुरू हुई। नकली शराब पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती हिम्मत भाई नाम के एक शख्स ने कहा कि कई लोग बीमार भी हुए हैं।बोतड़ जिले के रोजिंद, अणीयाणी, आकरू, चंदरवा, उंचडी गांवों के लोगों के जहरीली शराब पीकर बीमार होने की खबर है। सभी गांवों में कोहराम मचा हुआ है।

