अपनी दलाली बंद करो, अफसरों को हम सुधार देंगे : सीएम योगी 

पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समेत बीते दिन रविवार को बैठक में कुछ नेताओं द्वारा अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त तेवर दिए हैं। उन्होंने कहा अफसरों से कहा है कि पहले अपनी दलाली बंद करो, अफसरों को तो हम सुधार देंगे।यूपी मुखिया के ये सख्त तेवरदेख एक पल के लिए बैठक में पूरा सन्नाटा पसर गया। मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष का कोर ग्रुप बनाते हुए कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी शिकायतें कोर ग्रुप के माध्यम से उनके पास भेजें। शिकायतों को वो देखेंगे।
बीते दिन बैठक करीब आधे घंटे चली,जिसमें सीएम ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को ठीक ढंग से काम करने को कहा   बैठक में पार्टी की एक नेता ने कहा कि अफसरों के भ्रष्टाचार करने से पार्टी की साख खराब हो रही है। जनता से जुड़े विभागों में अफसर जमकर वसूली कर रहे हैं। इस दौरान जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर भी नेताओं ने सीएम को पीड़ा बताई। वहीं, नगर पालिकाध्यक्ष ने शहर में विकास कार्यों में हो रही दिक्कतों को उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *