इंदौर : इंदौर में रामनवमी के मौके पर बड़ा हादसा हुआ है। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हवन के बाद कन्या भोज चल रहा था,की तभी बावड़ी की छत धंस गई और वहां मौजूद 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए और हादसे में अब तक 21 लोगों की खबर थी लेकिन 18 लोगों के शव निकाले गए वहीं तीन लोगों ने अस्पताल में आखिरी सांस ली।
महू से तीन अलग-अलग टीमों में आर्मी के करीब 70 जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गुरुवार देर रात करीब सात शव और निकाले गए. इससे पहले 11 शव निकाले गए थे। बचाव कार्यअभी जारी है। कुछ और लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है।
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 13 मौतें होने की बात कही है। इससे पहले इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा ने 12 की मौत की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार देने की घोषणा की है। हादसे की भयावहता देखकर लग रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

