प्रयागराज : उमेश पाल अपहरण मामले में आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट फैसला देगी और साथ ही गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ कोर्ट में पहुंचे। मामले में अतीक, अशरफ सहित कुल 11 लोगों को आरोपी माना गया था। माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को लेकर पुलिस प्रयागराज की MP-MLA कोर्ट पहुंची,और कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उसके भाई अशरफ और फरहान को कोर्ट लेकर पहुंच गई है। कोर्ट के बाहर गमहागहमी बढ़ गई है।
सूत्रों की सुनें तो,अतीक को वज्र से नहीं एंबुलेंस से भेजा जाएगा। अतीक और अशरफ की तरफ से 19 वकील होंगे।
अतीक-अशरफ की सजा का एलान कुछ ही देर में,वकीलों ने दिखाए जूते

