पीजीआई चंडीगढ़ की पीडियाट्रिक पल्मनोलॉजी सेंटर और टेलीमेडिसिन विभागाध्यक्ष मीनू सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की नई निदेशक पद पर नियुक्ति की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।
प्रो. मीनू ने हिमाचल प्रदेश विवि शिमला से एमबीबीएस किया है और पिट्सबर्ग विवि अमेरिका से पीडियाट्रिक पल्मनोलॉजी में फेलोशिप की। प्रो. मीनू सिंह वर्तमान में पीजीआई चंडीगढ़ में पीडियाट्रिक पल्मनोलाजी सेंटर और टेलीमेडिसिन विभागाध्यक्ष के तौर पर काम कर रही हैं। बाल रोग अनुसंधान के क्षेत्र में प्रो. मीनू सिंह का विशेष योगदान है। उन्होंने खासकर टीबी, अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के क्षेत्र में अच्छा काम किया । केंद्रीय और राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया गया है। प्रो. मीनू सिंह ने टीबी की पहचान और संक्रमण के निदान और उपचार के प्रोटोकाल, दवाओं की पहचान और वैक्सीनेशन को लेकर विश्व स्वास्थ संगठन के साथ भी काम किया है। वह टीबी, अस्थमा, एलर्जी में बीसीजी टीकाकरण की भूमिका को लेकर आईसीएमआर का नेतृत्व करते हुए हमेशा काम कर रही हैं।

