माफिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका,हाईकोर्ट जाने को कहा

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद को एक और झटका दिया उसकी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए मांग की थी। कोर्ट ने कहा अतीक के वकील को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है।

 याचिका दायर हुई –
अहमदाबाद जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद ने संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और उमेशपाल हत्याकांड के बाद कार्रवाई और भाजपा नेताओं के आक्रामक बयान के बीच अतीक अहमद का कदम सामने आया जिसपर अतीक ने मांग की थी कि उसे गुजरात से किसी दूसरे जेल में न शिफ्ट किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *