राज्य में आज फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, 9 की मौत

कई दिनों की कमी के बाद राज्य में आज फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आया है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में नौ कोरोना मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 480 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें अल्मोड़ा जिले में 41, बागेश्वर में 19, चमोली में 19, चंपावत में 2, देहरादून में 84, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 47, पौड़ी में 118, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में 73, टिहरी में 19, उधमसिंह नगर में 10 तथा उत्तरकाशी में 9 मरीज मिले हैं। इसके बाद राज्य का आंकड़ा बढ़कर 64,065 हो गया है।
इसके अलावा राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान 9 मरीज़ों की मौत हो गई है। जिनमें एम्स ऋषिकेश में एक, कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में एक, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में दो, जिला अस्पताल रुद्रपुर में दो तथा डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 3 लोगों ने दम तोड़ा है। आज राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी अच्छी रही, जिसमें 602 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *