हरिद्वार जिले में कोरोना मरीजों के लगातार सामने आ रहे मामले, सावधानी बरतने का संकेत दे रहें हैं। स्वास्थ्य जानकारों के अनुसार अब त्यौहारी सीजन में संक्रमण फिर से बढ़ सकता है। सीएमओ ने भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले में कोरोना से पीड़ित 33 मरीजों के नए मामले आए हैं। बुधवार को 2333 लोगों के सैंपल लेकर आईसीएमआर की पंजीकृत लैब को भेजे गए। मरीजों के लगातार सामने आने से अस्पतालों एवं सीसीसी में 87 मरीज भर्ती हैं, जबकि कई संक्रमित होम आईसोलेट होकर इलाज करा रहे हैं। आज कोविड सेंटरों में भर्ती पांच लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। हरिद्वार जिले में अब संक्रमित मरीजों के कुल मामले 10,202 हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. शंभू कुमार झा ने बताया कि हरिद्वार जिले से अभी तक 1,75,632 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 1,74,420 सैंपलों की रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी 1132 सैंपलों की रिपोर्ट जारी नहीं हो सकी है।

