इस दिन शुरू हो रही कांग्रेस की पदयात्रा,पार्टी की योजना जारी 

देहरादून : आपको बतादें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया है कि युवाओं से नौकरी के नाम पर छलावा, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पंचायत चुनाव में धांधली और सामुदायिक माहौल खराब करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पदयात्रा अगले माह के पहले सप्ताह में शुरू की जा रही है।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार से पदयात्रा शुरू करेंगे। 

नवम्बर माह के पहले सप्ताह से बद्रीनाथ से पदयात्रा होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चारधाम यात्रा में सबसे अधिक यात्रियों की मौत का रिकॉर्ड बना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी दो चरणों में घोषित होगी। पहले चरण में 28 महामंत्री, 22 वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 50 सचिवों के नाम की सूची अनुमोदन के लिए पार्टी हाईकमान को भेजी जा चुकी है। इसके बाद एक अन्य सूची भेजी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *