उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि बन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। उन्होंने सबसे पहले प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना शुभकामनाए दीं। राज्य के लिए अपनी प्राण देने वाले शहीदों को याद किया।

आज गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पहुंची हैं। अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अपनी अलग पहचान स्थापित करने और अपने विकास का रास्ता तय करने का उत्तराखंड के निवासियों का सपना आज ही के दिन पूरा हुआ था। यह प्रसन्नता की बात है कि नई पहचान के साथ उत्तराखंड के परिश्रमी लोगों ने राज्य के लिए विकास और प्रगति के नित-नूतन शिखरों पर अपने कदम जमाए हैं। राष्ट्रपति ने संबोधन में कहा कि भगवान शिव और भगवान विष्णु के आशीर्वाद-स्वरूप देवालयों से पवित्र उत्तराखंड को ‘देव-भूमि’ कहने की परंपरा बेहद ख़ास है। यह क्षेत्र ‘जय महा-काली’ और ‘जय बदरी-विशाल’ के पवित्र उद्घोष से गुंजायमान रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *