रुद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर में वाहन खरीदनें की दीवानगी की पराकाष्ठा देखने को मिली जहां एक शख्स शोरूम में स्कूटी खरीदने के लिए सिक्के लेकर पहुंचा। ये सभी सिक्के वो एक थैले में लेकर गया। 56 हजार के सिक्के थे। युवक की स्कूटी खरीदने का मन था वह लंबे समय से पैसे जमा कर रहा था।
वो बीते धनतेरस पर पहुंचा। जब 56 हजार रुपये के चिल्लर लेकर एक युवक वाहन शोरूम में स्कूटी लेने पहुंचा। थैले में भरे 10-10 के 5600 सिक्के देखकर शोरूम के कर्मचारी हैरान हो गए। करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय कर्मचारियों को सिक्के काउंट करने लगा। शिव नगर निवासी आकाश गुम्बर ने इस वाकया पर कहा कि धनतेरस पर्व में उन्हें एक स्कूटी खरीदनी थी। काफी लंबे समय से पैसे जोड़ रहा था। कुल 56 हजार रुपये होने पर उन्होंने स्कूटी खरीदना का मन बनाया। शोरूम में जैसे ही आकाश ने थैला खोला तो कर्मचारी और आसपास के सभी लोगों की नजरें यही टिक गई।कर्मचारियों ने रुपये गिनकर स्कूटी फाइनेंस कर दी है।

