प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में बुक बैंक की होगी स्थापना

प्रदेश शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने फिर से जानकारी दी है कि प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में बुक बैंक की स्थापना होगी जिनमें अब नए छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकें आसानी से उपलब्ध होंगी। शिक्षा महानिदेशालय में हुई बैठक में मंत्री ने राज्य में चयनित पीएम-श्री और क्लस्टर विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा, सीआरपी-बीआरपी के खाली 955 पदों पर आउटसोर्स के ज़रिये जल्दी ही कार्मिकों की तैनाती हो।
प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में खाली चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने के लिए एजेंसी का चयन हो और साथ ही कहा गया है कि  पाठ्य पुस्तकों की कमी को दूर करने एवं छात्र-छात्राओं को समय पर किताबें मुहैया कराने को स्कूलों में बुक बैंक की स्थापना का बड़ा फैसला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *