देहरादून में कांग्रेसियों का राजभवन को कूच,सरकार पर हमला

देहरादून : देश भर में कांग्रेस के प्रदर्शन जारी हैं,इसी कड़ी में आज उत्तराखंड राजधानी देहरादून में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजभवन के लिए रुख किया और माहरा ने कहा कि सरकार ने दूध, दही व आटे पर जीएसटी लगा दिया और बेरोजगारी भी चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और महंगाई आसमान छू रही है।

सरकार की तरफ से अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं के भविष्य से सरकार खेल रही है। दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ राजभवन कूच को राजनीति बताया है।  कांग्रेस जनता का उनके कारनामों से ध्यान हटाना चाहती है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में ईडी ने कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य बड़े नेताओं से पूछताछ की है, जिससे कांग्रेस बौखला गई है।    सत्तारूढ़ भाजपा पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए, न कि आरोप प्रत्यारोप कर जांच से भागने का रास्ता चुनना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *