हरिद्वार : पिछले काफी समय से विवादों के घेरे में बने रहे जिनके खिलाफ कई मामलें भी प्रदेश में दर्ज हुए वसीम रिज़वी अब एक फिल्म में शिरकत करते नज़र आयेंगें। ,जी हाँ अगले महीने कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर एक और फिल्म आने को तैयार है। जिसके नाम है “काशी टु कश्मीर” इस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं। फिल्म में हरिद्वार में धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों देने के आरोपी शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी भी किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 मई को देशभर में बड़े परदे पर भी रिलीज की जाएगी। इसका ट्रेलर भी यू-ट्यूब पर जारी हो गया है। इसके अलावा सन 1990 में कश्मीर पंडितों के साथ जो भी आपबीती हुई और कश्मीर के आतंकवाद पर अभी तक कई मूवी बनाई तो विवेक रंजन अग्निहोत्री की नई फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट है। अब इसी कड़ी में फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा कश्मीर पंडितों की दुर्दशा को बयां करने वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं।
फिल्म में दिसंबर में हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में आयोजित धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों का प्रयोग करने के मामले में हरिद्वार जेल में बंद यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर भी वसीम रिजवी ही हैं। वहीं फिल्म का जो ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसमें भी सबसे पहले वसीम रिजवी का जिक्र है। ट्रेलर के शुरू में डल झील का दृश्य आने के बाद वसीम रिजवी नजर आ रहे हैं। शनिवार को सनोज मिश्रा जिला कारागार में आयोजित हिंदू नववर्ष भजन संध्या कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने वसीम रिजवी से इससे पहले मीटिंग भी की है।
फिल्म की शूटिंग अधिकतर कश्मीर में ही की गई है इस फिल्म में हरिद्वार के कई संत भी नज़र आएंगें। फिल्म में कश्मीर की डल झील से लेकर शंकराचार्य मंदिर तक के दृश्य फिल्माए गए हैं।

