देहरादून : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 118 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दो संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 261 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 843 सक्रिय मरीजों का विभिन्न जगहों पर इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 1897 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। प्रदेश के 11 जिलों में नए कोरोना संक्रमित मिले।
जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक़,देहरादून में 63, नैनीताल में 31, पिथौरागढ़ में छह, अल्मोड़ा में पांच, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन, चंपावत, पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर व उत्तरकाशी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं पाया गया है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 390 सक्रिय मामले हैं।

