तबाही की दस्तक: अचानक घरों से भागने लगे लोग -2 की मौत 

प्रदेश में बारिश ने खतरों की घंटी बजानी फिर से शुरू कर दी है इसी दौरान जहां आअज शनिवार को  विभाग की  येलो अलर्ट जारी हुआ वही बड़ी दुर्घटना की खबर भी मिल गई है जिसके चलते शनिवार सुबह भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से एक महिला की मौत हुई है और नेपाल के दारचूला में बादल फटने से पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मची है।  पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में एक महिला की दबने से मौत हो  गई और 50 घर पानी से भर गए हैं। इसके अलावा नेपाल से भी पांच लोगों की मौत होने की खबर मिली है। 

विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है। खोतिला में 50 से अधिक मकानों में मलबा घुसने से लोगों ने भागकर जान बचाई। शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग में उखीमठ ब्लॉक के तुलंगा गांव में सुरजी देवी गौशाला जा रही थी। तभी अचानक मलबा आ गया, और वो मलबे में दब गई।जहां मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। 

वहीं रमाधव चिकित्सालय नारायणकोटी के सामने सड़क कटने से आवाजाही ठप हो गई। गुप्तकाशी कालीमठ कोटमा मार्ग विद्यापीठ और भैरवघाटी पर मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं। जबकि नाला जाखधार मार्ग इंटर कॉलेज गुप्तकाशी के निकट पुस्ता धंसने से बंद हो गया है।  घरो में जलभराव की वजह से लोगों ने घरों से भागकर जान बचाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *