यूपी की तरह उत्तराखंड में भी चलेगा बुल्डोजर : सीएम धामी  

देहरादून : भी जानतें है कि अब उत्तराखंड का चंपावत विधानसभा उपचुनाव आ चुका है जसिके प्रचार में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोकनें में लग गई है इसी कड़ी में आज यूपी सीएम योगी भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ टनकपुर में रोड शो कर रहे हैं। आज शनिवार को टनकपुर में तमाम भाजपा नेता जनसभा स्थल पर मौजूद है। जनसभा स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने योगी-योगी के नारे लगाने शुरू किए।

मुख्यमंत्री धामी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंची सीएम योगी के रोड शो के दौरान बुलडोजर फिर छाया रहा। सीएम योगी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत व आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और जनता के आशीर्वाद से मुझे दोबारा देवभूमि के लिए कुछ भी करने का सौभाग्य मिलेगा।

उत्तराखंड में भी चलेगा बुलडोज़र-आदित्यनाथ जी ने ऐसा बुल्डोजर चलाया कि अपराधी अब कांपते हैं। उत्तराखंड में भी बुल्डोजर चलेगा और महाराज के बुल्डोजर का असर उत्तराखंड में भी होगा। सीएम योगी का बुल्डोजर चलता है। धामी ने कहा कि यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बुल्डोजर चलेगा और महाराज के बुल्डोजर का असर उत्तराखंड में भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *