सरकारी स्कूल खुलने का समय बदला,शिक्षा निदेशक के आदेश

देहरादून : उत्तराखंड में आगामी 1 अक्टूबर से सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का सुबह खुलने का समय बदला जाएगा ,सभी स्कूल 9.15 बजे से खोले जाएंगे । शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल की तरफ से संबंध में निर्देश जारी हुआ है। निर्देश के अनुसार, एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9.15 बजे से 3.30 बजे तक स्कूल का टाइम रहेगा। 

10 साल से अस्थाई भवन में संचालित है विद्यालय-

आपको बतादें कि पिछले करीब 10 सालों से राजकीय नवोदय विद्यालय उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर के भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। ये स्कूल शुरुआत से ही अस्थाई भवन में चल रहे हैं। पूर्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी अभिनव विद्यालय के रूप में इन्हें खोला गया था। बाद में जिनका नाम बदलकर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय किया गया। सरकार की ओर से निर्णय लिया गया कि इन सभी स्कूलों का निर्माण पीपीपी मोड में किया गया, लेकिन कई बार के प्रयास के बाद भी सरकार को इन स्कूलों के निर्माण के लिए पार्टनर नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *