कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मदन कौशिक को बताया नशे के सौदागरों का संगरक्षक

हरिद्वार: उत्तराखंड की राजनीति में भी कम गर्माहट नहीं हैं बल्कि हरिद्वार नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस नशे को को एक बड़ा मुद्दा बना रही है। आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हरिद्वार पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और दूसरे भाजपा नेताओं पर नशे के सौदागरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। 
आज कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर निशाना साधते हुए कहा है कि धर्मनगरी हरिद्वार में सरकार के संरक्षण में शराब, स्मैक समेत अन्य कई तरह के नशे अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा रही है इससे पता चलता है कि ड्रग माफियाओं और सरकार के बीच साठगांठ है। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी को नशे की चंगुल से आजाद कराने के लिए जनता के सामने कांग्रेस की विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *