हरिद्वार: आज 14 जुलाई दिन गुरूवार से सवां यात्रा शुरू हो गई है वहीँ आज से शिवभक्तों का धर्मनगरी हरिद्वार कांवड़ लेकर आना भी शुरू हो जाएगा। इसी के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है।हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसी कैमरों की नज़र बानी रहेगी। कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिस कर्मी व्यवस्थाएं देखेंगें । शरारती तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिले के अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बीते दिन बुधवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में कांवड़ ड्यूटी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी व्यवस्था को समझाया ।
श्रावण कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। कोविड महामारी के कारण दो वर्षों से कांवड़ मेला न होने के कारण इस बार बहुत अधिक संख्या में कांवड़ियों का आवागमन होगा। ड्यूटी में मौजूद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कांवड़ मेला किया जाए।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल हरिद्वार पहुंच चुका है। हरकी पैड़ी से लेकर हर जगह पुलिस की निगरानी रहेगी। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नग्नयाल, डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत सभी पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के अधिकारी उपस्थित रहे।
हाइवे पर वाहन नहीं होंगें खड़े –पुलिस कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग या अन्य मार्गों पर वाहनों को पार्क नहीं होने देंगे। जिन स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था हुई है।हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्थित पुलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और पुलों से नदी में छलांग लगाने वालों को रोका जाएगा। पुलिस अधिकारी कांवड़ियों की भेषभूषा में तैनात होंगें और सभी गतिविधियों पर पैनी नज़र रखेंगें।

