महंगाई पर कांग्रेस का फिर होगा हल्ला बोल,महारैली की तैयारी 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम का शुभारम्भ हो चुका है और आगामी 23 अगस्त तक यह चलेगा। इसके बाद 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोल कांग्रेस की महारैली भी आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश से तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचेंगे . 

आपको बतादें कि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने इस विषय में बताया है कि कांग्रेस पार्टी आने वाले तीन दिन तक ललगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर हल्ला बोल करेगी। और बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में यह कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष करण महरा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला, महानगर, ब्लाक व नगर स्तर पर मुख्य सार्वजनिक स्थानों में चैपाल के माध्यम से महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *