सीएम केजरीवाल कल 3 जनवरी देहरादून से शुरू कर रहे नव परिवर्तन अभियान

देहरादून : आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल सोमवार तीन जनवरी को देहरादून पहुंचेंगे। जहाँ से वो उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए आगामी नव परिवर्तन अभियान  श्रीगणेश भी करेंगे । इस अभियान से आप पार्टी तीन लाख नव परिवर्तन प्रमुख बनाने का लक्ष्य बनाने को तैयार है। 


आज सीएम केजरीवाल ने बैठक करने के बाद पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की जहां कोरोना की स्थिति की चर्चा के अलावा कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने भाजपा-कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने ये भी कहा कि 11 साल भाजपा और दस साल कांग्रेस ने राज्य चलाया लेकिन 21 सालों में उन्होंने केवल मुख्यमंत्री बदले, जनता की जिंदगी में कोई विकास नहीं हुआ है। साथ ही बोले कि चुनाव के अंतिम 45 दिनों के लिए बने अभियान को गति देने के लिए वह देहरादून पहुंच रहे हैं। कल सोमवार सुबह सीएम केजरीवाल दून पहुंचेंगे  
सूत्रों की मानें तो, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता को सरकार बनने पर चार बड़ी गारंटी दी है। जिसमें सबसे पहले गारंटी 300 यूनिट मुफ्त बिजली में 14 लाख से ज्यादा परिवारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 

सीएम केजरीवाल कल तीन जनवरी को देहरादून में नव परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। जिस आयोजन का उद्देश्य है कि नए परिवर्तन के लिए, आप पार्टी नव वर्ष में उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए काम करेगी। आपको बता दें कि देहरादून के परेड मैदान में यह रैली आयोजित की जाएगी। इसमें कर्नल कोठियाल भी शामिल होंगे। आगामी 9  जनवरी से आप पार्टी उत्तराखंड के अंदर नवनिर्माण अभियान जांच करेगी, जिसकी शुरुआत उत्तराखंड की नौ जगहों गंगोत्री, टिहरी, श्रीनगर, बागेश्वर, अल्मोडा, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *