लखीमपुर खीरी तिकुनिया काण्ड में आज 14 आरोपियों के खिलाफ पांच हजार पन्नों की चार्जशीट हुई दाखिल

लखीमपुरखीरी : बीते वर्ष यूपी के लखीमपुर खीरी तिकुनिया कांड में लगातार जांच और मामलें पर खबरें जारी रही,आपको बतादें की जांच टीम ने आज सोमवार को अदालत में पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल भी करदी है। जिसमें 14 लोग आरोपी बताए गए है।  इन आरोपियों में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का एक रिश्तेदार भी निकलकर सामने आया है। इस बड़े हिंसा मामलें का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र है। तीन अक्तूबर को तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसा में चार किसानों और एक पत्रकार सहित आठ लोगों की जान चली गई थी तबसे इस मामलें की जांच की जा रही है।  इसी तारीख को रात में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें 14 लोगों को मामले का आरोपी बताया गया था। उधर, भाजपा नेता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। 
मिश्र के एक रिश्तेदार वीरेंद्र शुक्ला पर सबूत हटाने का आरोप – 
चार्जशीट में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र के साथ ही उनके साले वीरेंद्र शुक्ला का भी नाम जोड़ा गया है। जिस पर सबूत छिपाने का आरोप है। वीरेंद्र शुक्ला ब्लॉक प्रमुख है।

मंत्री के बेटे की 10 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी –लखीमपुर खीरी मामलें पर दोषी पाए जानें के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष मिश्र मोनू समेत 13 आरोपी 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किये गए थे। जो अभी जिला कारागार में बंद है। आशीष से पहले सात अक्तूबर को आशीष मिश्र के करीबी लवकुश और आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को आठ अक्तूबर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *