भूवैज्ञानिकों की टीम सामने लाएगी भू-धसाव की वजह 

जोशीमठ में प्राकृतिक विपदा का सही कारण जानने के उद्देश्य से ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने भूवैज्ञानिकों से बात की और वहां पहुंचने का अनुरोध किया है ,और कहा है कि जोशीमठ में जल्द से जल्द भू-धंसाव का कारण पता लगाकर वो सब कुछ समक्ष लाए।वहीं ज्योतिर्मठ प्रभारी को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को भोजन उपलब्ध हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी हो। 

उनके कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,शंकराचार्य महाराज ने अपने सभी संचार कार्यक्रम को स्थगित करते हुए वे सड़क मार्ग से सीधे ज्योतिर्मठ पहुंचे। उन्होंने वर्तमान स्थिति से अवगत होते हुए जोशीमठ के घरों का निरीक्षण किया और लोगों की परेशानियों को सुना है। शंकराचार्य जी ने अपने माध्यम से सरकार को जनता के लिए समुचित व्यवस्था करके लाभ पहुंचाने के लिए भी अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *