खिलाड़ी अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुलप्रीत मसूरी में मौजूद,बर्फ़बारी का आनंद लेते आए नज़र

मसूरी : पहाड़ी इलाकों पर जबरदस्त ठण्ड हैं और बर्फ़बारी ने पहाड़ों को ढक लिया है लेकिन इस ख़ूबसूरत और ठण्ड से भरे इस मौसम में बॉलीवुड स्टार इसका मज़ा लेने पोरवारतीय इलाकों का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपनी आने वाली मूवी की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं अक्षय कुमार जिनके साथ उनकी सहअभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह भी रानी मसूरी में मौजूद हैं ,जहाँ उनके बर्फ़बारी का आननद लेती हुई तस्वीरें वायरल हुईं  हैं। जिसमें दोनों खूब आनंद उठाते नज़र आ रहे हैं। 

इस बारे में अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से माध्यम से वीडियो साझा किया है। और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी बर्फबारी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो में अभिनेता अक्षय कुमार आसमान से गिर रही बर्फ के बीच मुस्कुराते हुए पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं। 

सांझा किए इस वीडियो में अभिनेता ने लिखा है कि “ऐसी नौकरी पाने के लिए आभारी हूं जो मुझे ऐसे खूबसूरत अनुभवों को जीने में मदद करती है।” अक्षय कुमार ने मसूरी के बारलोगंज में शूटिंग की। शहर में अक्षय कुमार के पहुंचने की खबर सुनते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फिल्म यूनिट के सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं शूटिंग स्थल से मीडिया कर्मियों को भी दूर रखा गया।  सुरक्षा गार्ड और बाउंसरों ने लोगों के मोबाइल से भी फोटो नहीं खींचने दी। कई बार फोटो खिंचने पर बाउंसरों की लोगों के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *