आगामी 6 व 7 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे केजरीवाल,घोषणा पत्र कर सकते हैं जारी

देहरादून : चुनावी माहौल बना हुआ है सभी नेता नामांकन और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते नज़र आ रहे हैं। राज्यों में जाकर नेता जनता से लुभावनें वादे कर रहे हैं इसी कड़ी में उत्तराखंड की राजनीति भी सर चढ़ के बोल रही है।  बीते दिनों कई दौरे प्रदेश में कर चुके दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आगामी छह व सात फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए फिर उत्तरा करेगी। 

उत्तराखंड के 6 राज्यों में कर चुके हैं दौरा- 
चुनावी घोषणा होने के बाद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह पहला दौरा बताया जा रहा है। लेकिन वो प्रदेश में पहले भी  छह दौरे कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर पांच वादों की गारंटी दी है। जिसमें हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, महिलाओं को एक हजार की सहायता राशि, मुफ्त तीर्थ यात्रा, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने का भी वादा जनता से किया है।

आप का घोषणा पात्र कांग्रेस की कॉपी –
आप के प्रदेश सहप्रभारी प्रवीण कुमार ने इस दौरे के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र को आप की योजनाओं का कॉपी पेस्ट कहा जा रहा है। ये भी बताया कि पिछले 20 वर्षों में 10 वर्ष कांग्रेस ने शासन किया है। कांग्रेस आज स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र में 200 यूनिट फ्री बिजली और 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर की बात कर रही। कांग्रेस भी उत्तराखंड में केजरीवाल मॉडल लाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *