लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली : आज गुरूवार को संसद सत्र की कार्रवाई मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के चलते स्थगित की गई है जहां सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ जिस पर बीते दिन विपक्ष ने बुधवार को नोटिस दिया था, जिसे लोकसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया। अब लोकसभा स्पीकर जो दिन तय करेंगे, उस दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 

अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष की तरफ से मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए मांग उठाई जा सकती है। वहीं दिल्ली के अध्यादेश पर भी संसद में चर्चा हो सकती है। जदयू ने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है। व्हिप में जदयू ने सभी सांसदों को पार्टी के स्टैंड का समर्थन करने की बात कही है। विरोधस्वरूप विपक्षी सांसद आज काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे।

आज संसद में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, मणिपुर के लोगों के घाव पर नमक छिड़क रही है सरकार हम बोल रहे हैं कि वे मणिपुर जाकर देश की व्यवस्था संभाले, राष्ट्रहित में काम करें, उस समय वे यहां भाषण दे रहे हैं। यह काला कपड़ा पीएम  मोदी के अहंकार के खिलाफ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *