मथुरा : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीर्थनगरी मथुरा पहुंच रहे हैं। कुछ देर बाद मथुरा पहुंचेंगे यहां सबसे पहले पीएम श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शाम चार बजे पूजन-दर्शन के लिए जाएंगे। आज 4.30 बजे ब्रज रज कार्यक्रम में मैं शिरकत करेंगे। करीब 40 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। मीरा बाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। शाम 7.45 बजे वापसी प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट साझा की है कि, ‘पुरातन गौरव की सतत पुनर्स्थापना हो रही है। लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा में आपका स्वागत एवं अभिनंदन है’।जांच करने के उपरांत ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।
PM Modi in Mathura: कई बड़ी घोषणाओं के एलान की उम्मीद

