यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी,राज्यों में बुरा हाल

मानसून की बारिश ने सभी जगह त्रस्त कर दिया है, अधिकतर राज्यों में बारिश ने तबाही का मंजर कर दिया है इसी कड़ी में भूस्खलन से तबाही झेल रहे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मुश्किलें और बढ़ती दिख रहीं हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। विभाग ने इन सात राज्यों के लिए 21 से 24 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।उत्तराखंड में 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। उत्तर प्रदेश में भी 22 और 23 अगस्त को 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है।पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश की सम्भावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *