सीतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मसाल जुलूस, प्रियंका ने कहा-किसानों से मिले बिना नहीं हटूंगी

यूपी के लखीमपुर के तिकुनिया में हुई घटना में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा तब बढ़ गया जब कैंडल जलाकर लगाईं गई। सीतापुर के पीएसी गेट के सामने सुबह से चल रहे प्रदर्शन में सोमवार देर शाम गर्मी बढ़ती दिखी तो अचानक हड़कंप मचा। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता मसाल जुलूस निकालकर आगे जाने का प्रयास करने लगे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। 
इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच काफी  धक्का-मुक्की भी हुई। दरोगा प्रदीप दुबे को कार्यकर्ताओं ने धक्का दिया है ऐसी खबरें भी आई हैं। मौके पर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ सिटी पीयूष सिंह, कोतवाल टीपी सिंह मौजूद थे। कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी। मामले संदीघग्धता को देखते हुए कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत कराकर फिर से धरनास्थल पर वापस कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *