मायावती इस उम्मीदवार के समर्थन में उतरीं,ट्वीट के माध्यम से किया एलान 

लखनऊ : देश को 15वां राष्ट्रपति मिलने के बाद अब बारी है उपराष्ट्रपति चुने जाने की जिसके चलते बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि आगामी उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को वो पूर्ण समर्थन देंगी। उन्होंने अपनी पार्टी के समर्थन का एलान आज बुधवार को किया है। 

आपको बतादें इस बात की जानकारी मायावती ने ट्वीट के माध्यम दी है और लिखा है कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक छह अगस्त को चुनाव होने वाले हैंजारी इस ट्वीट में ये भी लिखा गया है कि  बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है, जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा कर रही हूं” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *