अयोध्या : यूपी सीएम योगी आज उत्तराखंड के दिवसीय दौरे के बाद यूपी अयोध्या पहुंचे हैं। अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार आज वो अयोध्या पहुंचे है उन्होंने सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने दर्शन पूजन कर हनुमान जी की आरती उतारी और महंत संत रामदास से भी आशीर्वाद लिया। पुजारी रमेश दास व महंत बलराम दास द्वारा योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने संतों से चर्चा भी की। हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दरबार पहुंचे और रामलला की आरती उतारी। इसके बाद मंदिर निर्माण का निरीक्षण किया है। अयोध्या में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे सीएम योगी। बेगमपुरा स्थित बसंती के आवास पर भोजन करने भी जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले मुख्यमंत्री को अयोध्या में रात्रि विश्राम करना था, लेकिन अब वह शाम को छह बजे संतों से मुलाकात के बाद लखनऊ की वापसी करेंगें
रामलला के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी,हनुमानगढ़ी पर भी टेका मत्था

