देश के 55 शहरों समेत वाराणसी में भव्य आयोजित होगा G-20 सम्मेलन

 वाराणसी: आज शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि देश के 55 शहरों में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। एकबड़ा आयोजन काशी में रखा जाएगा। दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को काशी पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस बारे में कहा। सबसे बड़े आयोजन के तौर पर यहां मंत्रियों की बैठकर खी जाएगी । इसकी अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे। 

जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित वाराणसी में होने वाली प्रस्तावित बैठकों के स्थान और तैयारियों की समीक्षा के लिए विदेश मंत्री यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविवार को विदेश मंत्रालय की टीम छह अलग-अलग बैठकों  के लिए जगह चयन करने के साथ ही अतिथियों के स्वागत के लिए शहर में होने वाले कार्यों पर चर्चा होगी। 
ये देश है शामिल –
ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी 20) में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके और यूएस और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *