अमित शाह की मौजूदगी में बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या,कार्यक्रम रद्द 

 कोलकाता : आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के बीच कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता का आकस्मिक शव मिलने नसे हड़कंप मच गया है। ख़बरों की मानें तो, फांसी के फंदे से लटका मिला है भाजपा कार्यकर्ता का शव। इस कार्यकर्ता की पहचान दरअसल,काशीपुर विधानसभा निवासी अर्जुन चौरसिया के रूप में हुई है। यह 27 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता है जिसकी हत्या की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस हत्या पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कोलकाता में अमित शाह के स्वागत समारोह के सभी कार्यक्रमों को अब रद्द किया गया है। 

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसयी बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं। वह पश्चिम बंगाल में रैलियां करने आए है। टीएमसी व ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। गुरुवार को सिलिगुड़ी रैली में उन्होंने एक बार फिर से सीएए लागू करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा, टीएमसी सीएए के बारे में अफवाहें फैला रही है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जैसे ही कोविड-19 की लहर समाप्त होगी। 



कठिन समय में बंगाल पहुंचे हैं शाह
आज अमित शाह उस टाइम पर बंगाल में मौजूद है जब की 2021 विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी को कई बड़े नेताओं के इस्तीफों और गुटबाजी को देखना पड़ा है। पार्टी राज्य में खुद को फिर से उठने की कवायत में लगी है। पु प्रदेश भाजपा नेता शाह के दौरे को पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को और आएगी बढ़ाने के लिए अमित शाह बंगाल पहुंचे है ऐसा कहा जा रहा है। 

अमित शाह का ये दौरा प्रदेश में खोई जमीन को फिर से हासिल करने की रणनीति तैयार करेंगे। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के कई सांसदों और विधायकों में अपने पाले में कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *