मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना पॉजिटिव,कोरोना को लेकर आज शाम 4:30 बजे पीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

नई दिल्ली : देश में कोरोना की स्थिति बिगड़ती दिखाई दे रही है। इसकी रफ़्तार हर दिन तेज़ हैं। राज्यों में लोगों के संक्रमित होने की संख्या हर दिन अधिक होकर सामने आ रही है। खतरे को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारों की बैठक लगातार जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज यानी गुरुवार शाम 4.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी साथ ही इसके उपायों पर चर्चा होकर ;इसपर कुछ फैसले लिए जा सकते है। इन सब के बीच एक चिंताजनक बात यह है कि देश के 300 जिलों में संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक हो गई है।


नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना पॉजिटिव-
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा वे बिना लक्षण के हैं और घर में आइसोलेट हो गए है। उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। 
आज देश में गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा करीब 52,697 ज्यादा मामले निकलकर सामने आए हैं। बीते दिन बुधवार को कोरोना वायरस के 1,94,720 मामले आए थे। 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1,62,212 की वृद्धि हुई है। बता दें कि बुधवार को 9,55,319 सक्रिय मामले सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *