लखनऊ : जम्मू कश्मीर के राजौरी में कर्तव्य पालन करते हुए जनपद आगरा निवासी सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि दी है और सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई और कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ है। और उन्हें जल्दी भगवन ये असहनीय दुख सहने की हिम्मत दे की हिम्मत दे। मुख्यमंत्री योगी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर करने का भी एलान किया है। शुभम वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। शुभम की पहली पोस्टिंग ऊधमपुर में हुई थी।
राजोरी में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद

