चूहे की डूबों -डूबों कर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

यूपी के एक बदायूं जिले में चूहा पकड़ने के बाद उसकी पूंछ में रस्सी बांधकर नाले में फेंकने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।आरोपी का नाम मनोज कुमार है। बृहस्पतिवार की ये घटना है। विकेंद्र ने मनोज को चूहे की पूंछ को रस्सी से बांधकर दूसरा हिस्सा ईंट के टुकड़े से बांधकर नाले में फेका । जब मनोज ने उन्हें रोका तो अभद्रता की गई।  इस पर उन्होंने तहरीर दी, जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *