यमनोत्री हाइवे बन्द,बारिश के बाद बदरीनाथ पहाड़ों पर बर्फ की चादर

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब सुबह-शाम ठंड का अनुभव होने लगा है जैसे सर्दियों की शाम और सुबह होने लगी हो। राजधानी समेत उत्तराखंड के कई राज्यों में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। धूप और बादलों की लुका-छिपी भी आए दिन दिख रही है। लेकिन आज सुबह से देहरादून में बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। 
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी साफ़ देखी जा सकती है। बदरीनाथ में बारिश के बाद शुक्रवार तड़के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। यहां नीलकंठ, उर्वशी, नर-नारायण और माणा पर्वत चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे बदरीनाथ में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से सेलंग और जोशीमठ के बीच में बंद कर दिया गया है। जिसे अब खोल दिया गया है।  उत्तरकाशी जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री हाईवे कल्याणी के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है और गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है। वहीं नौगांव-पौंटी-राजगढी मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने और भू-धंसाव के कारण सड़क गुरुवार रात से बंद है।

आपको बतादें कि कल गुरूवार देर शाम दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना पुश्ता पानी में ढह गया। ये मार्ग उसके बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दोपहिया वाहन चालक तथा हल्का वाहन चालक जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में यहां से वाहन निकालने को मजबूर हो गए हैं। उपरोक्त राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली से यमुनोत्री को जोड़ने के अतिरिक्त देहरादून को चकराता, त्यूणी सहित समस्त जौनसार बावर क्षेत्र के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश, रवाई जौनपुर, मसूरी आदि क्षेत्रों को भी कनेक्ट करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *