बिहार राजनीति : मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम क्यों नहीं डाल सकेंगे वोट?

पटना : बिहार में 14 दिन पहले बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार आज सोमवार दोपहर बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने वाली है।  लेकिन खबर है कि बहुमत परीक्षण में न तो सरकार के मुखिया, यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार के पक्ष में वोट कर पाएंगे और  न ही उनके उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। यह दोनों ही  बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान रहेंगे भी और बहुमत साबित करने में विधायकों को जुटाने में सहयोग करेंगे। लेकिन खुद दोनों ही वोट नहीं कर सकेंगे। दोनों के पास इसका अधिकार नहीं है।\
 बतादें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार चलाने का जनादेश पाया था और हासिल उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ा था। राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस-वामदलों के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार चलाने के लिए कुर्सी पर थे। जब तक वह महागठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में रहे उनपर लगातार नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी हमला बोलते रहे। बिहार विधानसभा में जदयू के 45 विधायक हैं, लेकिन विधान परिषद् सदस्य नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *