अफगानिस्तान : आज सुबह सुबह अफगानिस्तान की धरती भूकंप के झटकों से हिली और आज आए 6.1 तीव्रता का भूकंप से भारी तबाही हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के कारण देश में कम से कम 250 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी सकता है। इसके अलावा करीब 150 लोगों के घायल होने की सूचना है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा में भी लोगों को झटके महसूस हुए। इसके अलावा भारत में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है।
पाकिस्तान में भी मंगलवार देर रात भूकंप के झटके आए और रात दो बजकर 24 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। अच्छी खबर है कि पाकिस्तान में आए भूकंप में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इसके अलावा देर रात मलेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता यहां 5.1 रही।
अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही,250 मौतें संख्या बढ़ने का अनुमान

