चम्पावत में दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान

चंपावत: आज उत्तराखंड में अहम् चुनाव पर मतदान चल रहा है जिसके चलते आज चंपावत में उपचुनाव के लिए वोटिंग जोरो शोरो पर है। अगर बात करें सुबह 11:00  बजे तक 33.96 प्रतिशत मतदान किया गया। उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत चार प्रत्याशी मैदान में हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का मुंह देखना पड़ा था, ऐसे में क्षेत्र के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने यह सीट उनके लिए खाली कर दी थी। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान के 106 दिन बाद 31 मई को चंपावत में दूसरी बार मतदान किया जा रहा है। 

आपको बतादें कि आज मंगलवार सुबह से लोग बढ़ चढ़ कर चंपावत विधानसभा उपचुनाव के मतदान में हिस्सा ले रहे है। अभी मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक़, दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। चुनाव कार्यालय के अनुसार चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 33.96 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू कर दिया गया था।  

1 बजे तक इतना मतदान-आज मंगलवार को चम्पावत में दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान किया गया। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। चुनाव कार्यालय के अनुसार चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 33.96 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। 

सीएम धामी पहुंचे बूथ-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर वन विश्रामगृह बूथ पहुंचे। यहां सीएम ने युवा मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सीएम को अपने बीच पाकर युवा भी उत्साहित नजर आए। इस दौरान युवाओं ने सीएम के साथ फोटो भी ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *