उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो पर भारी जनसैलाब उमड़ा है। यहां पेट्रोल पंप से रोड शो की शुरुआत कर दी गई है साथ ही सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर सैकड़ो की संख्या लोग पहुंचे हैं। सोमवार को सीएम धामी उत्तरकाशी में रोड शो करने पहुंचे हैं। रोड शो में प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान,यमुनोत्री संजय डोभाल और पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश लाल मौजूद हैं।महिलाओं ने स्वागत कलशयात्रा निकाली। सीएम धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
सीएम धामी का रोड शो,दीदी भुली महोत्सव का भी करेंगे शुभारम्भ

