वन विभाग ने दो दिन पहले मंगलवार की रात में रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों को जेसीबी से तुड़वा दिया। कार्रवाई की भनक लोगों तक नहीं पहुंची। ध्वस्त किए गए मजारों में दो लांघा और पांच तिमली में बनी हुईं थीं। मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए गए हैं।कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत लांघा रेंज के बटोली अनुभाग के अंतर्गत बटोली प्रथम बीट के कक्ष संख्या-1 व 2 (A) में वर्षों पूर्व बनी मजारें थीं। एक मजार के ऊपर सिर्फ लिंटर था ,रात्रि रेंज अधिकारी दीपक गैरोला वन कर्मियों के साथ मौके पर गए और जेसीबी की मदद से दोनों मजारों को ध्वस्त कर दिया गया है। रेंज अधिकारी ने बताया कि रेंज में दो मजारें थी, जिन्हें हटाया गया है।रेंज अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा है कि तीन मजार माजरी और एक-एक मजार शाहपुर कल्याणपुर और धौला बीट में ध्वस्त किया गया है।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सात मजारों पर चला जेसीबी

