औली सड़क पर फसे पर्यटक, लगाए गए मजदूर

अब बर्फबारी के बाद औली सड़क पर पाला जम जाने की वजह से पर्यटकों के वाहन औली तक नहीं जा पा रहे हैं बीच में ही फसे हुए है। ऐसे में उन्हें स्थानीय वाहनों से औली पहुँच रहे हैं। अब बीआरओ ने यहां से बर्फ हटाने के लिए मजदूर लगाए हैं और औली में बीते मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई, जिससे औली सड़क पर औली से करीब चार किमी नीचे तक बर्फ जम गई है। बुधवार को सड़क पर बर्फ हटाने के लिए कोई नहीं आया, जिससे पर्यटकों के वाहन यहीं पर फंस गए। जिसके बाद बीआरओ के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और बृहस्पतिवार को मजदूर लगाकर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *