चम्पावत दौरे पर सीएम धामी,म्यूज़ियम का किया निरीक्षण

चम्पावत : आज उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी चम्पावत दौरे पर पहुंचे हैं। जहां लोहघाट अद्वैत आश्रम मायावती में पहुंचे हैं। जहां सीएम धामी ने ध्यान केंद्र और स्वामी विवेकानन्द पर आधारित बने म्यूजियम का निरीक्षण भी किया। सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा कि लोहाघाट की गॉड में बसा ये पवित्र आश्रम एक रमणीक जगह है। यहां आना सौभाग्य की बात है। जैसे आश्रम की कल्पना विवेकानंद जी ने की उसका ये एक प्रतिरूप है।

यहां तेज़ और दिव्य दिखता है। इसके लावा उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के सपनो को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को नए रूप में सौपा है। पीएम के नेतृत्व में भव्य दिव्य केदारपुरी धाम में मास्टर प्लान का कार्य हो रहा है। आज सीएम के इस दौरे में उनके साथ स्वामी सहदानन्द महाराज ,स्वामी देव आनंदस्वामी विरेशानंद ,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ,अध्यक्ष वन निगम कैलाश गहतोड़ी,और अन्य कई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *