भाजपा की कार्यकारिणी 30 नवंबर तक होगी गठित,सदस्यता अभियान होगा शुरू 

देहरादून :उत्तराखंड भाजपा के सभी मोर्चे की कार्यकारिणी 30 नवंबर तक गठित होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पांच दिसंबर तक सभी जिलों और 15 तक सभी मंडलों में कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी सदस्यता अभियान भी चलाएगी। इसके लिए एक प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान समिति का गठन हुआ है।पार्टी कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में रखी गई बैठक में यह निर्णय लिया गया है. प्रदेश कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों समेत जिला व मंडल स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए समय सीमा तय की गई।

इसमें 10 दिसंबर तक प्रकोष्ठ-विभाग गठन के निर्देश दिए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महामंत्री आदित्य कोठारी, खजान दास एवं दीपक मेहरा शामिल हैं। टोली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेन्द्र चौधरी व राजेन्द्र बिष्ट ने भी हिस्सा लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *