कांग्रेस नेता के एक ट्वीट ने चर्चाए की तेज़,पार्टी को बड़ी नसीहत


नोएडा : गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद पर उम्मीदवार  द्रौपदी मुर्मू का समर्थन अधिकतर पार्टियों के नेता कर रहे है इसी कड़ी में अब कांग्रेस पॉर्टी से भी उनके समर्थन में एक नाम  सामने आया है।   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सामने से समर्थन किया है।  

प्रमोद कृष्णम ने  हाईकमान को नसीहत दी है। वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट से सियासत में हलचल बढ़ी है। बीते दिन बुधवार की रात को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने एक ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि  ‘पंडित मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है, राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है, पार्टी हाई कमान को इस पर सोचना चाहिए। आपको बतादें कि आज बैठक से पहले प्रमोद कृष्णम के इस ट्वीट ने चर्चाए बढ़ा दी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *